BREAKING

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला बिलासपुर द्वारा वृद्धा आश्रम में वस्त्र वितरण एवं फूलों की होली कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला बिलासपुर के अध्यक्ष अरविंद साहू जी के जन्मदिन के अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा आगामी होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सुवानी वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के साथ विशेष होली मिलन एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के जीवन में खुशियां भरनी और उन्हें अपनों के होने का अहसास कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को फूलों से होली खेलकर की गई, जिसमें बुजुर्गों के चेहरों पर अद्भुत उत्साह और मुस्कान दिखी। इस अवसर पर बुजुर्गों को सम्मान स्वरूप नए वस्त्र,और अन्य आवश्यक उपहार भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खिले उठे।


“बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनके साथ होली मनाकर हमें जो आत्मिक संतुष्टि मिली है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। हमारा प्रयास है कि उन्हें त्योहारों पर अकेलेपन का अहसास न हो। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने मिलकर होली के गीतों पर नृत्य किया और फूलों की होली का आनंद लिया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद साहू जन्मदिन पर केक काटकर विशेष मिष्ठान और स्वल्पाहार भी वितरण किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रदेशाध्यक्ष अजय कश्यप जी, जिला अध्यक्ष अरविंद साहू , महिला जिला अध्यक्ष ममता सोनी जी, महासचिव सुरेश चौहान जी, उपाध्यक्ष जितेंद्र ताम्रकार जी/ कविता चौहान जी, सहसचिव डॉ ज्योतिष जी, सविता यादव जी,लोकेश्वरी राठौर जी, चंचल कुशवाहा जी सुशील कंवर जी, रुबी कंवर,राजू गढ़वाल,घुर सिंह, डॉ मुकुंद, सौरभ कैवर्त की गरिमामयी उपस्थिति रहे

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts