BREAKING

छत्तीसगढ़

इस बजट में : ग्रामीण व शहरी दोनों वर्गों को लाभ मिलने की संभावना है

Raipur News | छतीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर की महासचिव एव सुहिणी सोच की फाउंडर मनीषा तारवानी ने बजट का विश्लेषण करते हुए प्रतिक्रिया जारी की ।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। Government of Chhattisgarh के इस बजट में महिला स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस प्रयास दिखाई देते हैं।

एक योजना
रानी दुर्गावती योजना इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में जन्म लेने वाली बेटियों को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) की अनुदान राशि दी जाएगी। जिसका उद्देश्य
बच्चियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देना।घर-घर बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहन देना।
परिवारों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना।

Related Posts