मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां भाजपा नेता की गुंडागर्दी देख आपके भी होस उड़ जायेंगे बस स्टैंड पर, पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता संतोष पाठक ने एक महिला दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में कांग्रेस ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
मिली जानकारी के मुताबिक , भनवार गांव की निवासी हेमा सिंह हनुमना मोड़ के पास एक छोटी दुकान में सब्जी बेचकर अपना गुजारा करती थी। आरोप है कि भाजपा नेता संतोष पाठक ने तीन महीने पहले महिला की गोमती में तोड़फोड़ कर उसे वहां से हटा दिया था। इतना ही नहीं, उस जगह पर अपनी दुकान रख दी और उसे किराए पर भी चढ़ा दिया। जब पीड़िता ने वहां दुबारा हाथ ठेला लगाकर सब्जी बेचना शुरू किया, तो आरोपी ने उसका ठेला भी गायब करवा दिया। इसके बाद जब पीड़िता उसी स्थान पर बैठकर सब्जी बेचने पहुंची, तो संतोष पाठक ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस मामले में कांग्रेस ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
आरोपी संतोष पाठक को क्षेत्रीय भाजपा विधायक विश्वामित्र पाठक का बेहद करीबी बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है वहीँ विपक्ष वीडियो के वायरल होते ही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है।










