BREAKING

छत्तीसगढ़

धार्मिक आयोजनों से बढ़ती है सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा- विधायक अग्रवाल_Newsxpress

CG NEWS : बसना । आस्था और भक्ति की त्रिवेणी में सराबोर बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। समारोह में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कथावाचक ज्योति शास्त्री का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने शास्त्री जी को श्रीफल, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रत्युत्तर में कथावाचक ज्योति शास्त्री ने भी विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए उनका मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया।

श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने के पश्चात श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भक्ति के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेरणादायी शब्दों में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल श्रवण मात्र का विषय नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को वास्तविक जीवन जीने की कला सिखाती है, जिसके प्रभाव से मन के भीतर के अंधकार का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि भागवत महापुराण का वास्तविक सार हमें सत्य, प्रेम और करुणा के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देता है। साथ ही, उन्होंने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में समरसता, एकता और आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है, जो क्षेत्र की उन्नति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का प्रादुर्भाव होता है। भगवान कृष्ण की लीलाएं हमें संकट के समय भी अडिग रहने और धर्म के साथ खड़े होने का साहस देती हैं।

कथा स्थल पर कथा वाचिका ज्योति शास्त्री,प्राचीन कबीर कुटि तरेकेला महंत लखन मुनि साहेब,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल (अम्बु),पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान,सरपंच तरेकेला जमुना प्रेमसागर पटेल, प्रेमसागर पटेल,ग्राम गौटिया नेपाल सिंह पटेल,भूमि दानदाता मोतीलाल दाऊ,पूर्व सरपंच मुरली नायक , उदाल सिंह सिदार,डमरूधर पटेल,बिहारी लाल पोर्ते, हृदय सिंह पटेल,मोतीलाल पटेल,लाल सिंह सिदार,विरेन्द्र पटेल, ललीत पटेल,हित लाल निषाद, चक्रधर पटेल,मंडल महामंत्री सुभाष बंजारा,मंडल महामंत्री मनीराम,सरपंच नौगड़ी मोहर साय,सुरेश दास,निज सचिव नरेंद्र बोरे,पत्रकार ऋषि दास,पत्रकार अभय धृतलहरे,भारी संख्या में ग्रामवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथावाचक ज्योति शास्त्री के भजनों और प्रवचनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विधायक ने काफी समय श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा का रसपान किया और अंत में आरती में भाग लेकर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts