IND vs SL T20I ; भारत ने चौथे टी20 में श्रीलंका को 30 रन से हरा दिया। और सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। तिरुवनंतपरम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। यह भारत का महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। मंधाना ने 80 रन, शैफाली ने 79 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 40 रन की तेज पारी खेली।IND vs SL T20I
भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 (IND vs SL T20I) सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मैच 30 रन से अपने नाम कियाIND vs SL T20I
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने बेहतर शुरुआत की। कप्तान चमारी अटापट्टू और हसिनी परेरा के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। हालांकि अरुंधती रेड्डी और वैष्णवी शर्मा की सधी हुई गेंदबाजी ने श्रीलंका की रन गति पर ब्रेक लगा दिया। अटापट्टू ने 52 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अरुंधती रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम सीरीज में क्लीन स्वीप की ओर मजबूती से बढ़ चुकी है।IND vs SL T20I










