BREAKING

छत्तीसगढ़

अमित बघेल ने किया सरेंडर, थाने के बाहर उमड़ी समर्थकों की बड़ी भीड़

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने आज देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। इस दौरान थाने के बाहर उनके समर्थकों की बड़ी भीड़ उमड़ी। बता दे की हेट स्पीच मामले में फरार चले रहे आरोपी अमित बघेल ने सरेंडर कर दिया है। उनके खिलाफ जबकि देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। रायपुर पुलिस ने अमित बघेल पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। अमित बघेल के वकील भी थाने पहुँच गए है। बताया जा रहा है कि, थाने के बाहर बड़ी संख्या में अमित बघेल के कार्यकर्ता मौजूद हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस और समर्थकों के बीच हलचल बढ़ गई है, वहीं सरेंडर के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts