CGNEWS: विकास खण्ड अभनपुर के सतनामी समाज उपतहसील परिक्षेत्र खोरपा (भटगांव) में रविवार 22जून को परिक्षेत्र स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सतनामी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया गया । जिसमें कक्षा 5वीं 8वीं 10वीं एवं 12वीं के प्रवीण्यता प्राप्त एवं ओपन परीक्षा में उत्तीर्ण 55छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिसमें लड़कों के अपेक्षा लड़कियों की संख्या अधिक रहा। सम्मान समारोह का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास बाबा के छायाचित्र पर पूजा अर्चना के पश्चात हुआ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रिका जितेन्द्र बंजारे अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, विशेष अतिथि उत्रसेन गहिरवारे जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अभनपुर, पूजा लोकमणी कोसले जी सदस्य जिला पंचायत रायपुर, अन्नु तारक जी सभापति जिला पंचायत रायपुर, राधा कृष्ण टंडन अध्यक्ष सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र अभनपुर, जितेन्द्र बंजारे जी अध्यक्ष सतनाम संदेश यात्रा संघ अभनपुर, नंदनी महेन्द्र खुटियारे जनपद सभापति अभनपुर, श्रीमती रानी मनोज सोनवानी सभापति जनपद पंचायत अभनपुर , हिमांशु खरे सदस्य जनपद पंचायत अभनपुर, ग्राम पंचायत चंडी के पूर्व सरपंच राजेन्द्र एनेश्वरी , एवं मुन्ना बांधे जी के गरिमामय उपस्थिति में सम्मान समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिसमें सतनामी समाज उपतहसील परिक्षेत्र खोरपा के अध्यक्ष लक्षवीर बांधे, उपाध्यक्षमनमोहन कुर्रे, सचिव जितेन्द्र कुर्रे महासचिव संजय कुर्रे सहसचिव खिलावन जोशी, प्रवक्ता कमलेश बांधे, संरक्षक गण मोहन बंजारे , अरूण हरवंश, सहसंंरक्षक चंद्रकांत चेलक सलाहकार मनोज टंडन सलाहकार सूर्यकांत चेलक, मिडिया प्रभारी गौतम बांधे, प्रचार प्रसार सचिवहेमलाल मार्कंडेय सह प्रचार प्रसार प्रभारी अजय गायकवाड़ एवं महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नेहा कुर्रे, उपाध्यक्ष नीता चेलक, सहसचिव सरस्वती बघेल, सचिव कुन्ती बांधे, महिला सदस्य ,सुरेखा ओगरे, सुनीता बांधे मुंगेश्वरी मार्कंडेय उपसरपंच परसुलीडीह, साथ ही खोरपा परिक्षेत्र के सभी गांवों के भण्डारी, साटीदार अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सामाजिक जन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं पालकगण एवं परिक्षेत्र के सैकड़ों सामाजिक जन उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा सभी सम्मानित छात्र छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना सहित बधाई दिया है। उल्लेखनीय है कि यह परिक्षेत्र स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह विकास खण्ड अभनपुर के खोरपा परिक्षेत्र में प्रथम बार आयोजित किया।इस प्रतिभा सम्मान से छात्र छात्राओं के मनोबल बढ़ता है और सदैव आगे बढ़ते के लिए प्रेरित होते हैं निश्चित ही यह सम्मान समारोह सतनामी समाज उपतहसील परिक्षेत्र खोरपा भटगांव का एक एक अनूठा पहल है जो समाज को एक नया दिशा प्रदान करेगा। उक्त कार्यक्रम में सफल मंच संचालन का कार्य उपतहसील परिक्षेत्र खोरपा के अध्यक्ष लक्षवीर बांधे एवं सचिव जितेन्द्र कुर्रे शिक्षक गण ने किया।










