BREAKING

लाइफ स्टाइल

सालों-साल तक दिल रहेगा जवान! बस सुबह की शुरुआत करें इन हेल्दी रेसिपीज के साथ

Vegetable Upma:आजकल लोग ऑयली और हैवी ब्रेकफास्ट से दूरी बना रहे हैं, ऐसे में वेजिटेबल उपमा एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर उभरता है। इसे आप घर पर मौजूद सब्जियों से अपनी पसंद के अनुसार तैयार कर सकते हैं। सूजी और ताजी सब्जियों का यह कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। सुबह का नाश्ता अगर हल्का, स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर हो, तो पूरा दिन एनर्जेटिक रहता है। वेजिटेबल उपमा ऐसा ही एक साउथ इंडियन डिश है, जो झटपट बनता है और सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन माना जाता है।

Vegetable Upma: सामग्री-

सूजी (रवा) – 1 कप
तेल या घी – 2 टेबलस्पून
राई – 1 टीस्पून
उड़द दाल – 1 टीस्पून
चना दाल – 1 टीस्पून
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
प्याज – 1 बारीक कटा
गाजर – 1/2 कप बारीक कटी
मटर – 1/2 कप
बीन्स – 1/4 कप बारीक कटी
करी पत्ता – 8-10
नमक – स्वादानुसार
पानी – 21/2 कप
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया – गार्निश के लिए

Vegetable Upma: विधि –

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में सूजी को धीमी आंच पर बिना तेल के हल्का सुनहरा होने तक भून लें। सूजी से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे अलग प्लेट में निकाल लें। यह स्टेप उपमा को खिला-खिला बनाने में मदद करता है।

अब उसी कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें। इसमें राई डालें, राई चटकने लगे तो उड़द दाल और चना दाल डालें। दालें हल्की सुनहरी हो जाएं, तब हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें।अब कटा हुआ प्याज डालें और हल्का ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें। इसके बाद गाजर, मटर और बीन्स डालकर 2-3 मिनट चलाएं। सब्जियां हल्की नरम हो जाएं, तब इसमें नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें।अब कढ़ाही में पानी डालें और उबाल आने दें। पानी उबलने लगे तो भुनी हुई सूजी धीरे-धीरे डालते जाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ न पड़े। आंच धीमी कर दें और ढककर 2-3 मिनट पकाएं। उपमा जब गाढ़ा और नरम हो जाए, तब गैस बंद कर दें।आखिर में नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। गरमा-गरम वेजिटेबल उपमा को नारियल चटनी या सांभर के साथ सर्व करें। इसका टेस्ट बड़ों के साथ बच्चों को भी खूब पसंद आएगा।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts