BREAKING

उत्तर प्रदेश

बर्तन धोने से इंकार पर पत्नी ने बुला ली पुलिस, फिर जो हुआ जान कर आपके भी उड़ जायेंगे होश



उत्तर प्रदेश के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का अनोखा मामला सामने आया है। बुधवार शाम पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया, कारण था—पति द्वारा बर्तन साफ करने से इंकार करना। पत्नी का आरोप था कि उसने कई बार पति से बर्तन धोने के लिए कहा, लेकिन वह उसकी बात को लगातार अनसुना करता रहा। शाम तक जूठे बर्तन पड़े रहने पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। इसी दौरान महिला ने पुलिस को मारपीट की सूचना दे दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों पक्षों से बातचीत की तो पति ने ज्यादा कुछ नहीं कहा। पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद मामला शांत हो गया और पुलिस वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी और अभी उनकी कोई संतान नहीं है। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, दोनों को समझाकर मामला सुलझा दिया गया है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts