BREAKING

CG Crime

गंज क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी विनय देवदास गिरफ्तार

CG Crime News | प्रार्थी अश्वनी तिवारी निवासी महादेवघाट रायपुरा डी.डी. नगर रायपुर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.02.2026 को वह अपनी मोटर सायकल टीवीएस राइडर क्रमांक सी जी 04 एन डब्ल्यू 1826 से काम से गंज क्षेत्रांतर्गत नहरपारा स्थित झूलेलाल चौक, ओम इंटरप्राइजेस गया था तथा मोटर सायकल को गोदाम के सामने खड़ी कर लॉक कर अंदर गया था। रात्रि लगभग 8ः30 बजे जब वह गोदाम से बाहर आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल खड़ी किये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की उक्त मोटर सायकल चोरी कर ले गया। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 57/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चत करने के प्रयास करते हुये प्रकरण में आरोपी विनय देवदास को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी विनय देवदास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की टीवीएस राइडर मोटर सायकल क्रमांक CG-04 एन डब्ल्यू 1826 कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – विनय देवदास पिता रोशन देवदास उम्र 22 वर्ष निवासी शिव नगर मठपुुरैना शिव मंदिर के पीछे थाना टिकरापारा जिला रायुपर।

Related Posts