BREAKING

छत्तीसगढ़

व्यापारियों को रखना होगा अब identity cards

 

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध मौदहापारा संडे बाजार को लेकर नगर निगम और यातायात पुलिस ने व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव किया है। जी हां आप को बता दे कि मौदहापारा का संडे बाजार शहर के प्रमुख केके मार्ग पर लगता है, जिससे रविवार को यातायात बुरी तरह प्रभावित होता था। नई व्यवस्था से न केवल जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापारियों का सत्यापन हो सकेगा। यह कदम शहर की स्वच्छता और सुगम यातायात के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

राजधानी शहर में केके मार्ग मौदहापारा में पुलिस थाना के सामने से मौदहापारा मस्जिद के सामने तक मार्ग के किनारे सफेद रोड़ मार्किंग के भीतर लगाया जायेगा। मौदहापारा संडे बाजार साप्ताहिक रूप से नई व्यवस्था के अंतर्गत सुबह 10 बजे तक लगाया जा सकेगा। मौदहापारा संडे बाजार में आने वाले नागरिको के लिए वाहन पार्किंग स्थल दुर्गा कालेज के समीप महाबीर गौशाला काम्पलेक्स को निर्धारित किया गया है। सडक पर सामान रखना संडे बाजार में व्यापारियो के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

एएसपी यातायात विवेक शुक्ला के मुताबिक शहर में मौदहापारा संडे बाजार का जनहित में जनसुविधा हेतु सुव्यवस्थित सुचारू संचालन सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देकर किये जाने सभी फेरी वालो का सकारात्मक सहयोग नगर निगम एवं यातायात पुलिस को अपेक्षित है। यातायात जाम होने, गंदगी फैलाया जाना पाये जाने, अव्यवस्थित वाहन पार्किंग होने जनता को असुविधा होने की स्थिति में नगर निगम रायपुर के साथ मिलकर यातायात पुलिस प्रशासन व्यवस्था कायम करने नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने बाध्य होगा। इसके लिए अव्यवस्था फैलाने वाले स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts