BREAKING

छत्तीसगढ़

रामपुर भाड़ और सुरुजपुरा के लोक महोत्सव में झलकी संस्कृति की समृद्ध विरासत, विधायक दीपेश

बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर भाड़ में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय द्वि-दिवसीय लोक महोत्सव एवं ग्राम सुरुजपुरा में नवयुवक बजरंग समिति व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित जस झांकी एवं लोक कला महोत्सव में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं एवं आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक साहू ने भगवान राम एवं मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकनृत्य, जस झांकी एवं लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह एवं उल्लास से सराबोर कर दिया। विधायक साहू ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।

विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जस झांकी और लोक कला महोत्सव हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं, आस्था और लोकजीवन की झलक को एक मंच पर प्रस्तुत करते हैं। जस झांकी के माध्यम से जहां देवी-देवताओं की महिमा और लोकआस्था का दर्शन होता है, वहीं लोक कला महोत्सव हमारे कलाकारों की प्रतिभा, मेहनत और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में इस तरह के आयोजन होने से हमारी संस्कृति न केवल संरक्षित होती है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा भी मिलती है। यह मंच हमारे लोक कलाकारों को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता है।

विधायक साहू ने आगे कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिसमे किसानो को 3100 सौ रूपये की दर से धान खरीदी, छत्तीसगढ़ दीनदयाल उपाध्याय भूमि हीन क़ृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत भूमि हीन परिवारों को 10 हजार रुपया सालाना दे रही है जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
विधायक साहू ने बताया कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार द्वारा नई योजना लाई गई है, जिसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर विवाह सहायता के रूप में आर्थिक सहयोग के रूप मे 1 लाख 50 हजार रुपया दिया जाएगा।विधायक दीपेश साहू ने ग्रामवासियो की मांग पर ग्राम पंचायत रामपुर भांड मे मंच निर्माण, हाई मास्क लाइट और सीमेंटिकरण कार्य जैसे विकाश कार्यों की घोषणा भी की जिससे गांव मे विकाश हो सके और लोगो को आवागमन, बिजली और सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन मे सहूलियत मिल सके l

क्षेत्रीय विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बेमेतरा विधानसभा में पेयजल समस्या के समाधान के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की बड़ी योजना अमोरा बैराज की स्वीकृत हुई है। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए 6 सब-स्टेशन की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र के युवाओ के लिए भव्य नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है l भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण भी करवाया जा रहा है l केंद्रीय विद्यालय की स्थापना भी की जा रही है l विधानसभा क्षेत्र मे सड़कों, चौक-चौराहों एवं सामुदायिक स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य जारी हैं। ग्राम रामपुर भाड़ में भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 60 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है l

कार्यक्रम में सरपंच संघ अध्यक्ष रघुबीर पिंटू सिन्हा, कामता प्रसाद वर्मा, राजेंद्र वर्मा, राजू साहू, रामस्वामी परगनिया, रमेश यादव, राजेश यादव, प्रीतम यादव, राजा यादव, गुनीराम रावत, ओमप्रकाश बघेल, सुरेश वर्मा, कीर्ति वर्मा, उषा वर्मा, राहुल वर्मा, ध्रुव जी, संतोष निर्मलकर, ज्योति साहू, नारायण पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts