BREAKING

छत्तीसगढ़

27 नवम्बर को राजनांदगांव से होगा प्रादेशिक चरण का शुभारंभ डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगी अगवानी_Newsxpress

CG News : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में पूरे देश में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा 27 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकली यह यात्रा प्रदेश में व्यापारी समुदाय और स्थानीय उद्योगों के लिए ऊर्जा एवं उत्साह का नया संचार करेगी।

यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास के प्रादेशिक चरण का शुभारंभ राजनांदगांव से भव्य समारोह में किया जाएगा, जिसके लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने माननीय डॉ. रमन सिंह जी से मिलकर स्वदेशी संकल्प यात्रा को राजनंदगांव से शुभारंभ एवं झंडी दिखाकर रवाना करने किया आमंत्रित।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल ने बताया कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी की उपस्थिति में होगा प्रदेश में शुभारंभ संकल्प यात्रा से प्रदेश भर के व्यापारियों, उद्यमियों एवं स्वयंसेवकों को स्वदेशी आधारित व्यापारिक मॉडल की दिशा में और अधिक सक्रिय करेगी।

स्वदेशी संकल्प यात्रा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में व्यापारिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों तथा युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, छोटे एवं मध्यम व्यापार को सशक्त बनाना तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन बनाना है।

CAIT और स्वदेशी जागरण मंच ने सभी व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से निवेदन किया है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व की यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होकर स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें।

Related Posts