BREAKING

छत्तीसगढ़

सात संत ध्वज वाहक की अगुवाई में निकली भव्य सतनाम शोभायात्रा, अखाड़ा दल ने दिखाया_Newsxpress

CG News : रायपुर। सतनाम महिला सेवा समिति आदर्श नगर मोवा रायपुर में भी परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा भवन से मोवा ओवर ब्रिज तक सात संत ध्वज वाहक की अगुवाई में भव्य सतनाम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समिति के समस्त सदस्य और सतनामी समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा का भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने
जगह जगह स्वागत किया गया। भाजपा विधायक मोतीलाल साहू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा , भाजपा पार्षद देवदत्त द्विवेदी ने भी शोभायात्रा का स्वागत कर परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास के संदेश को जन जन तक पहुंचने को कहा। इस दौरान हिन्दू और मुस्लिम समाज और अन्य समाज के लोगों ने भी शोभायात्रा का स्वागत कर एकता की मिसाल कायम की। शोभायात्रा में सतनाम महिला सेवा समिति की अध्यक्ष पुष्पलता एल ओगरे, उपाध्यक्ष गूंजा सुरेन्द्र पप्पू बंदे, सचिव चंपा हेतराम जांगड़े, कोषाध्यक्ष भारती आशुतोष डहरिया, उप कोषाध्यक्ष सुनीता कामता बंजारे, सह सचिव कंचन करण कोसले, मीडिया प्रभारी रामेश्वरी सुखनंदन बंजारे, हिरौंदी शंभू ढीढी, गीता पंडित कृपाराम बांधे, मोहन लाल डहरिया, सुभाष बंजारे, अजीत मांजरे, मधु बंजारे, ए डी देशलहरा,
लता भागवत धृतलहरे,
लता रघुनाथ भारद्वाज,

कमला शत्रुघन बंजारे , कौशल्या के सी टंडन, अमरीका के एल कुर्रे, उर्मिला रेशम धृतलहरे, अंजना एम सी डाहिरे, दमयंतिन होम डहरिया, शांति गेंदलाल पात्रे, प्रमिला ज्ञानेश्वर सोनवानी, सुकृता आनंद लहरे,निर्मला मीरे, प्रमिला टी आर अनंत, मोहिनी गजाधर वंशे, पार्वती गुरुदेव डहरिया, शांति बंजारे, शिवकुमारी बांधे,सुधा कमल सोनवानी, श्रद्धा सुमन अनिल माहेश्वरी, शांति एस एन सोनवानी, यासमी अजय गायकवाड़, ललिता कमलेश आवड़े सहित समिति के समस्त पदाधिकारी और सतनामी समाज के लोग मौजूद रहे।

अखाड़ा दल ने दिखाया शौर्य प्रदर्शन

शोभायात्रा में अखाड़ा दल का शौर्य प्रदर्शन खास आकर्षण का केंद्र रहा। जग्गा गुरु जी के शिष्यों ने जोरदार अखाड़े का प्रदर्शन का खूब तालिया बटोरी। खास तौर पर लाठी चलाना, ट्विव लाइट फोड़ना, भाला चलाना आदि शामिल रहा।

मनखे मनखे एक समान

समिति के अध्यक्ष पुष्पलता एल ओगरे ने सतनामी समाज के लोगो से परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा जी ने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया है। उन्होंने सादगी के साथ आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

रामेश्वरी सुखनंदन बंजारे, मीडिया प्रभारी, सतनाम महिला सेवा समिति , आदर्श नगर मोवा, रायपुर

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts