BREAKING

छत्तीसगढ़

Sunny Leone Night DJ Party ; लड़कियों की फ्री एंट्री” पर बवाल

Sunny Leone Night DJ Party; सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर फिर बवाल मच गया जी हा आपको बता दे की आयोजन से जुड़ा दूसरा पोस्टर सामने आते ही विरोध के सुर तेज हो गए हैं। इस पोस्टर में “लड़कियों की फ्री एंट्री” की जानकारी दी गई है, जिसे लेकर बजरंग दल ने कड़ा ऐतराज जताया है। संगठन का कहना है कि इस तरह का प्रचार समाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है। बजरंग दल ने खास तौर पर पोस्टर में दी गई “लड़कियों की फ्री एंट्री” की घोषणा पर आपत्ति जताई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था महिलाओं को आकर्षित करने और कार्यक्रम को भड़काऊ बनाने की कोशिश है। उनका आरोप है कि यह युवाओं को गलत दिशा में ले जाने वाला कदम है और इससे सामाजिक मर्यादाएं प्रभावित होती हैं।

Sunny Leone Night DJ Party; बता दे की यह नाइट डीजे पार्टी 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में आयोजित की जानी है। आयोजकों की ओर से सनी लियोनी के शामिल होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसी घोषणा के बाद से कार्यक्रम को लेकर लगातार विवाद खड़ा होता जा रहा है। पहले पोस्टर के बाद अब दूसरे पोस्टर ने भी विरोध की आग में घी डालने का काम किया है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts