BREAKING

छत्तीसगढ़

समाज की शान हमारा अभिमान के लिए साई युधिष्ठिर लाल को सुहिणी सोच ने दिया निमंत्रण

CG NEWS : सुहिणी सोच की टीम पहुंची शदाणी दरबार पूज्यनीय साई युधिष्ठिर लाल का आशीर्वाद प्राप्त करने साईं को आमंत्रित कर भव्य कार्यक्रम की तैयारियों का पहला कदम उठाया गया

सुहिणी सोच संस्था द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम ” *समाज की शान हमारा अभिमान ” के आयोजन हेतु तैयारियों का शुभारंभ आज किया गया। इस क्रम में आज शदाणी दरबारी के साई युधिष्ठिर लाल जी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थपिका मनीषा तारवानी वअध्यक्ष दीक्षा बुधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम 14 सितम्बर 2025 को मैक ऑडिटोरियम समता कालोनी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य तीन वर्ष पूर्व बने वकील जज चार्टेड अकाउंटेट इंजीनियर डॉक्टर या किसी सरकारी पद को प्राप्त किए है और समाज को गौरवनित किया है उनका सम्मान किया जाना है ताकि आने वाली पीढ़िया भी इनको अपना आदर्श माने इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

सचिव पूनम बजाज व प्रोग्राम डापरेक्टर माही बुलानी ने आमंत्रण पत्र सौंपते हुए संस्था के प्रतिनिधियों मुस्कान लालवानी, पल्लवी चिमनानी, हेमलता बंटी गावड़ा ( जनपद पंचायत , धरसीवा) ने उन्हें आयोजन की रूपरेखा और महत्व से अवगत कराया। साईं ने इस पहल की सराहना करते हुए अपनी उपस्थिति के संकेत दिए और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।


भारतीय सिंधु सभा के कोषाध्यक्ष


सी ए चेतन तारवानी व हरीगिरी महाराज धर्मशाला के पीठाधीश साईं राम वाधवा एवम उनकी पत्नी मीना वाधवा के सानिध्य में सब सम्पन्न हुआ

कार्यक्रम से संबंधित अन्य तैयारियाँ भी तेजी से चल रही हैं, और जल्द ही विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी कविता नारा द्वारा को उपलब्ध कराई जाएगी

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts