CG Khabar : Raipur | तिल्दा नेवर के निकट के गाँव सिनोधा में महान देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर दिन व रात में कार्यक्रम हुए | कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तस्वीर की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया | संगठन का प्रतीक पीला ध्वज फहराया गया, राष्ट्रगान किया गया | कविता भाषण एवं खेलकूद हुए | संगठन द्वारा 33 वीं उत्सव संपन्न हुआ |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – चंद्रकला खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा, अध्यक्षता – सरिता नरेंद्र डौंडे सरपंच सिनोधा, विशिष्ट अतिथि – देवव्रत शर्मा सभापति जनपद पंचायत तिल्दा, चैतूराम ध्रुव पंच वार्ड क्रमांक 1 सिनोधा, प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पूरे परिवार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे | इस अवसर पर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय नेवरा के डॉक्टरों के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी प्रदान किया गया |
खेल में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम – सौरभ कोसले, बालिका वर्ग में प्रथम – कुमारी हर्षिता साहू , महिला वर्ग में प्रथम – श्रीमती कल्याणी निषाद, कुर्सी दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम – धैर्य गोस्वामी, बालिका वर्ग में प्रथम – कुमारी ज्योति यादव, महिला वर्ग में प्रथम – सीमा निषाद, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम – कुमारी कुमकुम ध्रुव, दूसरा – कुमारी रोशनी निषाद, तीसरा – श्रीमती लता यादव को मिला |
कार्यक्रम का आयोजन सुभाष सेना संगठन केंद्र अध्यक्ष संतोष कुमार नायक, कार्यकारी अध्यक्ष – दुजेराम यादव,उपाध्यक्ष – मिनेष नायक, सचिव – हिमांचल चौबे, सांस्कृतिक सचिव – धीरज कुमार ध्रुव एवं योगेश कुमार ध्रुव, विरेंद्र वर्मा, रवि चौबे, चंद्रकांत यादव, सुकलाल, भुनेश्वर, पदमालय, मानसिंह, खिलेंद्र, रमेश निषाद सदस्यगण उपस्थित रहे | ग्राम पंचायत सिनोधा का भी सहयोग रहा | ग्राम के नागरिक गण बेनलाल वर्मा, पदुमलाल वर्म, पूर्व सरपंच लक्ष्मण गिरी, मानिक वर्मा, बेनबती वर्मा, देवकी वर्मा, हेमलता वर्मा पंच, शेष कुमारी यदु पंच आदि अनेक नागरिक गण उपस्थित रहे | कविता भाषण का पुरस्कार शैलेंद्र निषाद लकड़ी ठेकेदार सिनोधा के द्वारा, खेल का पुरस्कार चैतू राम ध्रुव पंच वार्ड क्रमांक 1 सिनोधा द्वारा, रंगोली का पुरस्कार डॉक्टर अशोक साहू सिनोधा द्वारा प्रदान किया गया | सुबह के कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष कुमार नायक ने किया |










