रायपुर/छ.ग. की प्रथम महिला सांसद व गुरुमाता स्व. मिनीमाता की 53 वीं. पुण्यतिथि 11 अगस्त को “स्मृति दिवस” के रूप में मनाई जाएगी, इसी दिन राजधानी में सतनामी समाज की उत्कृष्ट महिलाओं तथा प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 27 जुलाई (रविवार) को न्यू राजेंद्रनगर नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन में सतनामी समाज की अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें कार्यक्रम को अंतिम रुप देकर विभिन्न कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी बांटकर आमंत्रण कार्ड का वितरण किया गया।
आयोजन समिति मीडिया प्रभारी चेतन चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम दिवस 11अगस्त को प्रात: 09 बजे पंडरी बस स्टैंड स्थित माताजी की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद 11 बजे से राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन सिविल लाइंस स्थित “वृंदावन हाल” में आयोजित होगा जहां माता जी की कृतित्व एवं व्यक्तित्व को यादकर समाज में प्रेरणादाई व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व 10 वी./12वी. बोर्ड के प्रतिभावन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष के.पी. खण्डे, महासचिव डॉ.जे.आर. सोनी,एम.डी.माहिलकर, सुंदरलाल लहरे,चंपादेवी गेंदले, जी.आर. बाघमारे ,कपिल नारायण भारद्वाज, आर.के.गेदलें, खेदु बंजारे, पं. अंजोरदास बंजारे, प्रकाश बंदे, घासीदास कोसले, अरुण मंडल, मानसिग गिलहरे,सी.एल. रात्रे, प्रो. आर.पी. टंडन, दयाराम जांगडे, मनीष कोसरिया, डॉ. मन्नूलाल चेलक, महेश सोनवानी, दिनेश जांगडे, आसाराम लहरे, बाबा डहरिया, प्रेम बघेल, नरेंद्र कुर्रे ,सी.आर.जागडे, लोकेश कुर्रे,संतोष खण्डे , रामेश्वर लहरे, डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज, संगीता पाटले , सुमन घृतलहरे, संगीता बालकिशोर सहित अनेकों लोग उपस्थित थे ।










