राजधानी रायपुर में आयोजित आगामी पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 में वी वी आईपी एवं व्हीआईपी व अन्य अधिकारियों के आगमन पर सुरक्षा प्रबंध एवं समन्वय मीटिंग दिनांक 23.11.2025 को अमित कुमार अतिरिका पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता रायपुर द्वारा सी 4 सिविल लाईन रायपुर में आहूत किया गया जिसमे व्यवस्था में लगे समस्त अधिकारीगणों की बैठक लेकर आयोजन दौरान सुरक्षा प्रबंध एवं समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गय तथा सभी से अच्छे से व्यवहार सहयोग समन्वय स्थापित करने की बात कही गई एवं सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से सुझाव भी माँगा गया तथा उसे पूर्ण रूप से पालन करने की बात कही गयी ।बैठक में प्रमुख रूप से डॉ.आनंद छाबडा, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण पुमु. रायपुर। अकित गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, विआशा पुलिस मुख्यालय, रायपुर ध्रुव गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय ,
अमरेश मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर , डॉ० संजीय शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, रेज बिलासपुर एम एल कोटवानी , एम.आर अहिरे, उप पुलिस महानिरीक्षक , शंकरलाल बघेल, उप पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. उमेद सिंह सहित समस्त अपुअ रायपुर एवं नपुअ उपुअ रायपुर उपस्थित रहे।










