भोपाल:भोपाल में मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार प्रदेशभर के सरकारी और निजी स्कूलों में निर्धारित तिथियों पर छुट्टियां रहेंगी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे।
त्योहारी अवकाश (अक्टूबर)
अक्टूबर माह में त्योहारों के चलते 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगी, जिससे छात्रों और शिक्षकों को त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा।
दीपावली अवकाश
दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।
शीतकालीन अवकाश–
साल के अंत में सर्दी को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक शीतकालीन छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।
विभाग द्वारा जारी इस कैलेंडर का पालन प्रदेशभर के सभी स्कूलों में किया जाएगा, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके।











