RAIPUR NEWS | प्रार्थी त्रिनाथ प्रधान ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25/4/25 के रात्रि करीबन 11 बजे ग्राम टेमरी में स्थित अपने रिश्तेदार के घर के बाहर अपनी दोपहिया वाहन सीजी/06/जी एस/9419 को खड़ी किया था। दिनांक 26/4./2025 को सुबह 6 बजे घर के बाहर आकर देखा तो पाया कि उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 110/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा माना कैम्प निवासी संजीत सिंह चौधरी की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
जिसपर आरोपी संजीत सिंह चौधरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 1 नग दोपहिया वाहन सी जी/06/जी एस/9419 जुमला कीमती जगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
आरोपी संजीत सिंह चौधरी पूर्व में आबकारी एक्ट एवं चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी – संजीत सिंह चौधरी पिता अमर सिंह उम्र 25 साल निवासी माना कैम्प थाना माना रायपुर।