BREAKING

Letest news

संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत फिल्म इंड्रस्टी में शोक की लहर

Bollywood News | बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के Ex husband और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह दुखद घटना इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान हुई, जहां वह खेलते समय अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय कपूर के अचानक निधन से उद्योग जगत, बॉलीवुड और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि संजय कपूर सिक्सट इंडिया के सीईओ और ऑटोमोटिव कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। हाल ही में उन्हें भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के उत्तरी क्षेत्र का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। वह औद्योगिक विकास, MSMEs को सशक्त बनाने और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने जैसे कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर कार्य कर रहे थे।

संजय कपूर ने 29 सितंबर 2003 को करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल की बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। शादी के कुछ सालों बाद ही उनके रिश्ते में खटास देखने को मिली, जिसके चलते साल 2014 में उन्होंने तलाक की अर्जी दी। जिसके बाद साल 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों बच्चे करिश्मा कपूर के साथ ही रहते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि निधन से कुछ ही घंटे पहले संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति संवेदना जताई थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।”र से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी कर ली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts