BREAKING

छत्तीसगढ़

राजधानी दिल्ली में चमकी रायपुर की प्रतिभा, डॉ. रेशमा अंसारी सम्मानित

रायपुर/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य साहित्यिक समारोह में रायपुर की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. रेशमा अंसारी को “पुष्पदेवी साहित्याचार्य विभूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेट बुक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होटल क्राउन प्लाजा, मयूर विहार में आयोजित छठे वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार ममता कालिया ने की। इस अवसर पर देशभर से आए अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति रही। डॉ. रेशमा अंसारी को यह सम्मान हिंदी भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।


गौरतलब है कि डॉ. अंसारी, मैट्स यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष हैं और पिछले लगभग 20 वर्षों से हिंदी भाषा के उन्नयन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शोध सम्मेलनों में भागीदारी के साथ-साथ अनेक शोध पत्रों और पुस्तकों का प्रकाशन किया है।
समारोह में यह सम्मान उन्हें डॉ संजीव कुमार, प्रेम जनमेजय, संतोष चौबे, बुद्धिनाथ मिश्र और सुरेंद्र मोहन पाठक सहित अन्य गणमान्य साहित्यकारों के हाथों प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों ने भी सहभागिता की। आयोजन के दौरान साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय रचनाकारों को सम्मानित कर उनके कार्यों को सराहा गया।बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेट बुक के संस्थापक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि संस्था पिछले छह वर्षों में 400 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित कर चुकी है और आगे भी हिंदी साहित्य के संवर्धन के लिए कार्य करती रहेगी। डॉ. रेशमा अंसारी की इस उपलब्धि पर मैट्स विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts