BREAKING

छत्तीसगढ़

विधानसभा घेराव के लिये तैयारी बैठक संपन्न

CG Khabar : (Newsxpress) | प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने 17 मार्च को मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी, गैस सिलेंडर के दामो की बढोत्तरी जैसे मुद्दो को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव को लेकर बैठक लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट सहित राज्य के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आम आदमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विधानसभा घेराव के लिये जिलोंवार तथा विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेसजन विधानसभा घेराव में शामिल होकर डबल इंजन की सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र तिवारी, शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री दीपक मिश्रा, महामंत्री सुबोध हरितवाल, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, नगर निगम सभापति आकाश तिवारी, पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला, शिवसिंह ठाकुर, सुनील कुकरेजा, संदीप तिवारी, अशोक राज आहुजा, पंकज मिश्रा, राजेश चौबे, दिलीप सिंह चौहान, अशोक चतुर्वेदी, पल्लवी सिंह, करूणा कुर्रे, आत्माराम क्षत्रिय, प्रभोजित सिंह लाडी, राहुल इंदुरिया, रविन्द्र शुक्ला, सद्दाम सोलंकी एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Posts