BREAKING

छत्तीसगढ़

समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक निर्वाचन में प्रमिला तिवारी एवं पं.रामानुज तिवारी बने नये नेतृत्वकर्ता._Newsxpress

CG News : रायपुर | उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक निर्वाचन आज 29 जनवरी को संगठन के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ | संगठन के त्रैवार्षिक निर्वाचन के लिये नियुक्त प्रभारी डा.भावेश शुक्ला “पराशर” ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की पंजीयन कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा बहुमत के आधार पर रायपुर निवासी श्रीमती प्रमिला तिवारी को प्रदेशाध्यक्ष, सिकोसा (बालोद) निवासी पं.रामानुज तिवारी को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, पं.सजल तिवारी ‌को प्रदेश सचिव एवं डौंडी लोहारा (बालोद) निवासी पं.प्रेम शंकर शुक्ला को कोषाध्यक्ष के दायित्व के लिये चुना गया है. इसके अलावा पं.शैलेन्द्र रिछारिया प्रदेश संयोजक, आचार्य डा.राजेन्द्र कृष्ण पांडेय एवं पं.शंकर शरण त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, पं.विवेक दुबे एवं पं.श्रीकांत तिवारी को संयुक्त सचिव तथा सीमा दुबे एवं पं.राजेश धुलीराम जोशी को प्रदेश संगठन विस्तार के रुप में चयनित किया गया है. त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न होने के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज सहित सनातन धर्म एवं राष्ट्र हित के संगठनात्मक उद्देश्यों से संबंधित प्रकल्पों को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर क्रियान्वित करने की शपथ ली.

इस अवसर पर डाली तिवारी, स्वाति शर्मा, अनुसुइया झा, रमा दीवान, अंजू शर्मा, शशि द्विवेदी, राही दुबे, सरोज तिवारी, उमा शुक्ला, पं.उमाकांत तिवारी, पं.विजय पांडेय, पं.गौरव मिश्रा, पं.संजय शर्मा, पं.विवेक तिवारी, कालिंदी उपाध्याय, स्वाति मिश्रा, अमिता तिवारी, अमिता मिश्रा, खुशबू शर्मा, संध्या उपाध्याय, प्रीति तिवारी सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश से संगठन प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Related Posts