CG CRIME NEWS : प्रार्थी तेजराम वर्मा निवासी देवरी अकोली धरसींवा रायपुर ने थाना खमतराई रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.11.2025 को अपने नया मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस जिसका इंजन नम्बर HA11E8RC07081 एवं चेचिस नम्बर MBLHAW234R9C05861 मॉडल 2025 काला नीला रंग को दोपहर करीबन 2.00 बजे रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के पास खड़ी कर सामान लेने दुकान गया था, जिसे वापस आकर देखने पर खड़ी किये स्थान में मोटर सायकल नही था, जिसे आसपास पता तलाश करने पर नही मिला, मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 1187/2025 धारा-303 (2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान मूखबीर से सूचना मिला कि एक बिना नम्बर प्लेट की मोटर सायकल को दो लड़के भनपुरी तिराहा के पास चलाते हुए वहीं पर स्थित पान ठेले के पास खड़ी रूके हुए है कि सूचना पर तत्काल खमतराई पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 02 लड़के को पकड़कर उनके पास रखे मोटर सायकल के दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया, लड़को से कड़ाई से पूछताछ करने एक लड़का अपना नाम हिमांशु वर्मा बताया जिन्होंने बताया कि अपने साथी बलराम यादव के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा से उक्त मोटर सायकल को चोरी करना बताये। आरोपियों द्वारा अपराध कबूल करने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध साक्ष्य पाये जाने से उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपीगण-
- हिमांशु वर्मा पिता गोविंद वर्मा उम्र 18 वर्ष 04 माह साकिन बुधवारी बाजार जागृति नगर थाना उरला रायपुर।
- बलराम यादव पिता ओमप्रकाश यादव उम्र 18 वर्ष 08 माह साकिन बुधवारी बाजार बीरगांव थाना उरला रायपुर।










