Potato Peel For Plants: आलू के छिलके, सब्जियों के डंठल और फलो के बचे हिस्से मिलकर ऐसी ऑर्गेनिक खाद बना सकते हैं, जो पौधों की सेहत को प्राकृतिक तरीके से बेहतर बनाती है। आलू के छिलके और सब्जियों का वेस्ट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इनमें पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और नाइट्रोजन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। यह खाद मिट्टी की बनावट सुधारती है, नमी बनाए रखती है और जड़ों को मजबूत बनाती है। आलू के छिलकों में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो फूल और फल देने वाले पौधों के लिए बेहद लाभकारी है। यह पौधों की इम्युनिटी बढ़ाता है और उन्हें रोगों से बचाने में मदद करता है।










