BREAKING

छत्तीसगढ़

महिला परामर्श केंद्र के काउंसलर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

CGNEWS: पुलिस एवं यूनिसेफ की सहयोगी संस्था काउंसिल टू सिक्यॉर जस्टिस के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के महिला परामर्श केंद्र के काउंसलर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के महिला परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों एवं घरेलू मामलों के प्रभावी, संवेदनशील एवं समाधानपरक निराकरण के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन C4 बिल्डिंग, रायपुर में किया गया। यह प्रशिक्षण पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ की सहयोगी संस्था “काउंसिल टू सिक्यॉर जस्टिस” के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला परामर्श केंद्र में कार्यरत काउंसलर्स की पेशेवर दक्षता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि करना रहा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा द्वारा की गई। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में महिला परामर्श केंद्र रायपुर में अपनी सेवाएं दे रही 10 काउंसलर्स ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण की मुख्य वक्ता के रूप में “काउंसिल टू सिक्यॉर जस्टिस” टीम की ओर से सुश्री उर्वशी तिलक उपस्थित रहीं, जिन्होंने काउंसलिंग के विभिन्न व्यवहारिक, मनोवैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान काउंसलिंग की संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से मानसिक आघात (मेंटल ट्रॉमा) से जूझ रहे पक्षों को किस प्रकार संवेदनशीलता, धैर्य एवं निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ संबोधित किया जाए, इस पर विशेष बल दिया गया। प्रभावी सुनने की तकनीक, परामर्श के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां, क्या किया जाना चाहिए एवं किन बातों से परहेज किया जाना चाहिए—इन सभी विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वर्तमान परिप्रेक्ष्य में काउंसलिंग के दौरान सामने आ रही चुनौतियों एवं जमीनी स्तर की समस्याओं पर भी प्रतिभागियों के साथ संवाद कर समाधानपरक दृष्टिकोण साझा किए गए।कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (महिला शाखा) निकिता तिवारी मिश्रा, रुचि वर्मा तथा महिला थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर भी उपस्थित रहीं।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts