BREAKING

लाइफ स्टाइल

एक बार इस तरीक़े से भरवां तोरई बनाएंगे, तो बार-बार खाएंगे… बच्चे भी चट कर जाएंगे प्लेट

Stuffed ridge gourd; भरवां तोरई का जायका आपको बेहद पसंद आएगा. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है. वहीं आपकी रसोई में मौजूद चीजों से ही इसे बनाया जा सकता है, एक बार खाएंगे, बार-बार बनाएंगे. यह है इसे बनाने का आसान तरीकाStuffed ridge gourd

Stuffed ridge gourd भरवां तोरई बनाने की सामग्री

तोरई – 3 (मध्यम आकार की)
2 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
3 टेबल स्पून (ग्रेट किया हुआ नारियल)
2 टेबल स्पून मूंगफली का चूरा
आधा टी स्पून हल्दी पाउडर
आधा टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
आधा टी स्पून गरम मसाला पाउडर
1 टेबल स्पून हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
1 टेबल स्पून तेल
राई-जीरा-हींग (तड़के के लिए)

Stuffed ridge gourd; भरवां बनाने का विधि

तोरई भरवां बनाने के लिए सबसे पहले तोरई को धोकर छील लें। फिर 2 इंच के टुकड़े में काट लें। अब इन्हें बीच से कट लगाएं।इसके बाद एक पैन में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, मूंगफली का चूरा और स्वादानुसार नमक डालकर भूनें।साथ ही हल्दी पाउडर, गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालें। जब यह अच्छी तरह भून जाए, तो उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।


ठंडा होने के बाद इसे तोरई में भरें। इसके बाद राई-जीरा-हींग का तड़का लगाएं ।
उसमें थोड़ी हल्दी और तुरई डालकर मिलाएं। फिर इसे ढककर सब्जी नरम होने तक पकाएं ।
इसे बीच-बीच में चलाते रहे हैं। सब अब आपकी तैयार है गर्मागर्म तोरई भरवां। रोटी या चावल के साथ आनंद लें।Stuffed ridge gourd

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts