दिल्की के वेदांत देशिका मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों को कार के बोनट पर घसीटने के मामले में दो किशोर को अरेस्ट कर लिया गया है। दरअसल एसएसआई प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेज चौहान ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक सफेद रंग की कार आते हुए दिखाई दी। दोनों ने कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार को रोकने की बजाय दोनों जवानों को कुचलने की कोशिश की। उसने यातायात पुलिस के दोनों जवानों को कार के बोनट पर लटका लिया और 20 मीटर तक घसीटा। इसके बाद दोनों को सड़क पर फेंककर तेजी से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों यातायात पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो पुलिसकर्मी कार के बोनट पर लटके हुए नजर आ रहे है। फिलहाल, मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और पास से वारदात में शामिल मारुति फ्रोंक्स कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है।