BREAKING

छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा बकायादार नेताजी होटल कटोरा तालाब पर सीलिंग कार्यवाही की_Newsxpress

CG NEWS | रायपुर नगर निगम के बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत नगर निगम ज़ोन क्रमांक 4 अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 अंतर्गत कटोरा तालाब में बकायादार नेताजी होटल का बकाया वर्ष 2019- 20 से 2025- 26 तक 7,65,000 ₹ का बकाया होने पर और बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और,ज़ोन 4 ज़ोन कमिश्नर अरुण ध्रुव और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम जोन 4 की राजस्व विभाग टीम द्वारा जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू की उपस्थिति में बकाया नहीं देने पर स्थल पर सीलिंग की कार्यवाही की गई। सीलिंग कार्यवाही करते ही तत्काल 2,00,000/ रुपए बकाया राशि का धनादेश बकायादार द्वारा दिए जाने और दिनांक 10 जनवरी 2026 तक लिखित पूर्ण बकाया भुगतान किए जाने का लिखित आश्वासन दिए जाने पर स्थल पर सीलिंग की कार्यवाही रोकी गई.

Related Posts