BREAKING

छत्तीसगढ़

विधायक अनुज शर्मा ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के वार्षिकोत्सव में की शिरकत; अटल टिंकरिंग लैब का किया लोकार्पण

cgnews; धरसीवां विधानसभा के ग्राम सारागांव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आज वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव के इस विशेष अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने विद्यालय में नवनिर्मित अटल टिंकरिंग लैब कक्ष का लोकार्पण किया। इस लैब का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें आधुनिक तकनीक व नवाचार से जोड़ना है।विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।


विद्यार्थियों कों संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज मुझे खुशी है कि हमारे सारागांव के बच्चों को अटल टिंकरिंग लैब की सौगात मिल रही है। यह सिर्फ एक कमरा नहीं है, बल्कि यह हमारे नन्हे वैज्ञानिकों की उड़ान का केंद्र है। यहाँ बच्चे रटकर नहीं, बल्कि ‘करके’ सीखेंगे।”मेरे प्यारे बच्चों, जीवन में कभी भी बड़ा सपना देखने से मत डरना। आज आप इस लैब में छोटे-छोटे मॉडल बना रहे हैं, कल आप देश के लिए रॉकेट और बड़ी तकनीक बनाएंगे। अनुशासन और जिज्ञासा ही आपकी सफलता की कुंजी है। स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति ला रहे हैं। अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से अब सारागांव के बच्चे भी रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक विज्ञान के प्रयोगों को जमीनी स्तर पर सीख सकेंगे।आज का युग केवल किताबी ज्ञान का नहीं, बल्कि इनोवेशन का है।शिक्षा के साथ-साथ ऐसे मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों में अपार प्रतिभा है और सरकार उन्हें हर आधुनिक सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।


स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए लैब के संचालन की योजना साझा की।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे, सुनील शर्मा,लखन लाल धीवर,अरविंद ठाकुर, पुन्नी देवांगन, नंद कुमार साहू, राजेंद्र विश्वकर्मा, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts