BREAKING

छत्तीसगढ़

गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जनसंवाद

CG Khabar : (Newsxpress) | भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर संचालित “गांव-बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर आमजन से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई तथा उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री राजवाड़े ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम बतरा (मंडल भटगांव), ग्राम धरतीपारा (मंडल भटगांव), ग्राम महेशपुर (मंडल लटोरी) एवं ग्राम तुलसी (मंडल लटोरी) का दौरा किया। प्रत्येक गांव में उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर ही समाधान की दिशा में पहल सुनिश्चित की।

उन्होंने कहा कि “गांव-बस्ती चलो अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।”
मंत्री श्री राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Posts