CG NEWS : राजधानी शहर रायपुर में गणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकी का रायपुर नगर पालिक निगम के मंच पर विसर्जन रूट में नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, अवतार भारती बागल, भोलाराम साहू, नंदकिशोर साहू, दीपक जायसवाल, गायत्री सुनील चंद्राकर, सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, पार्षद कृष्णा सोनकर, आनंद अग्रवाल, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव सहित निगम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने आमजनों सहित पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया.
महापौर मीनल चौबे सहित रायपुर नगर निगम के सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने प्रथम पूज्य देव भगवान श्रीगणेश के दिव्य चरणों में राजधानी रायपुर शहर रायपुर को स्वच्छ, हरित, विकसित स्मार्ट सिटी बनाने कार्य करने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने और सभी नगरवासियों के जीवन में शुभत्व सहित सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु विनम्र प्रार्थना की.










