BREAKING

CG Crime

कोरियर में बी.पी. मशीन की आड़ में कोकीन मंगाने वाला आरोपी गिरफ्तार


रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरियर के जरिए कोकीन मंगाने वाले आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4.55 ग्राम कोकीन (कीमत करीब 2.27 लाख रुपये) बरामद हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेन्द्र नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति कार में कोकीन लेकर ग्राहक तलाश रहा है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट, ए.एन.टी.एफ. और थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा।


जांच में सामने आया कि आरोपी ने बी.पी. मशीन के कोरियर पैकेट में कोकीन छिपाकर मंगाई थी। तलाशी के दौरान पैकेट से कोकीन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक चारपहिया वाहन (ग्रैंड विटारा) और एक आईफोन भी जब्त किया है। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 20.27 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में नारकोटिक एक्ट की धारा 22बी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन की कड़ियों की तलाश कर रही है। साथ ही संबंधित कोरियर फर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts