BREAKING

छत्तीसगढ़

9 नक्सलियों के हथियारों सहित आत्मसमर्पण के बाद बड़ी कार्यवाही_Newsxpress

CG News : धमतरी व गरियाबंद | रायपुर रेंज में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों द्वारा सतत सर्चिंग, खुफिया सूचना संकलन एवं त्वरित कार्यवाही के माध्यम से माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में रेंज पुलिस को निम्न प्रमुख सफलताएँ पुनः प्राप्त हुई हैं—

•   दिनांक 19.1.2026 को जिला गरियाबंद में 9 माओवादियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया, जो शासन की आत्मसमर्पण/पुनर्वास नीति का महत्वपूर्ण सकारात्मक परिणाम है।
•   आत्मसमर्पित माओवादियों से प्राप्त सूचना/निशानदेही के आधार पर दिनांक 20.01.2026 को जिला पुलिस बल आप्स टीम E-30 को तत्काल रवाना किया गया।
•   E-30 एवं BDS की संयुक्त टीम द्वारा थाना शोभा अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा के जंगल क्षेत्र (जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी दक्षिण-पूर्व) में सघन सर्च ऑपरेशन किया गया।
•   सर्चिंग के दौरान टेकरी के ऊपर चट्टान के किनारे नक्सलियों द्वारा डम्प कर छुपाए गए 01 नग AK-47 एवं 01 नग 12 बोर हथियार बरामद किए गए।
•   इसी क्रम में जिला धमतरी में माह जनवरी 2026 में आत्मसमर्पित 05 लाख की इनामी पूर्व महिला नक्सली की सूचना/निशानदेही पर डीआरजी धमतरी द्वारा विशेष सर्च अभियान चलाया गया।
•   धमतरी के दौड़पंडरीपानी जंगल क्षेत्र से माओवादियों द्वारा गड्ढा खोदकर तथा पत्तियों/प्राकृतिक सामग्री से ढककर छुपाया गया हथियार डम्प बरामद किया गया।
•   धमतरी से 01 एसएलआर 7.62 मिमी ऑटोमेटिक राइफल, 02 खाली मैग्जीन, 01 नग 12 बोर बंदूक एवं 01 नग भरमार बंदूक बरामद की गई।
•   इन कार्यवाहियों से माओवादियों की सशस्त्र क्षमता पर प्रभावी चोट पड़ी है तथा क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।
•   रायपुर रेंज पुलिस आमजन से अपील करती है कि माओवादी हिंसा से दूर रहकर शासन की आत्मसमर्पण/पुनर्वास नीति का लाभ लें एवं शांति व विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।
•   नक्सल उन्मूलन हेतु इस प्रकार की अभियानात्मक कार्यवाहियाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

Related Posts