BREAKING

देश दुनियां

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 16 की मौत, कई लापता

ढाका/राजबाड़ी: बांग्लादेश में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजबाड़ी जिला के दौलतदिया टर्मिनल के पास यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

ईद की छुट्टियों से लौट रहे थे यात्री
बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। सभी यात्री ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस पद्मा नदी को पार करने के लिए नाव पर चढ़ाई जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर की लापरवाही के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नदी में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और प्रशासन ने भी राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बीच करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया।

कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में कई यात्री एक ही परिवार के थे। बस के बाहर खड़े कुछ लोग तो बच गए, लेकिन उनके परिजन बस के अंदर ही डूब गए, जिससे घटनास्थल का माहौल बेहद हृदयविदारक हो गया।

जांच के आदेश, सरकार ने जताया शोक
घटना के बाद तारिक रहमान ने अधिकारियों से संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी ली और हादसे की जांच के आदेश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts