CG Khabar : (Newsxpress) । सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन का वार्षिक सम्मेलन एवं नागरिक सुरक्षा सम्मान समारोह आज न्यू शांति नगर स्थित विमतारा भवन, रायपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए संस्था सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेगी। उन्होंने नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिलना कुर्रे (आईजी पुलिस), अध्यक्षता सुरेशा चौबे (एडिशनल एसपी) तथा विशिष्ट अतिथि रीता चौधरी (अधीक्षक, बाल संप्रेषण गृह माना) उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा और जागरूकता के लिए नागरिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, अजय कश्यप, संजय रामचंद्र अग्रवाल, राजेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रायपुर जिला की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, जिला अध्यक्ष पुरुष हरिओम साहू, डॉ. आर.डी. शर्मा, दिलीप कुर्रे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अशोक कुशवाहा, सुभद्रा तंबोली, सुजीत परगनिया, भोली सेन, हर्षिता लांजेवर, अमृता श्रीवास्तव, शंभू सिंह, अनुराधा, भारती साहू सहित जिले के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर, राज्य और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता स्मिता पांडे, समाजसेवी पूजा शर्मा, हेम सागर साहू, अशोक कुमार साहू, जितेंद्र साहू एवं ऋषि सिंह को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह (मेमेन्टो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन समाज में सुरक्षा, सहयोग और जागरूकता को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा भविष्य में भी नागरिकों के हित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा ने किया।










