BREAKING

छत्तीसगढ़

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, टैंकर-ट्रेलर की टक्कर से मचा हड़कंप..जाम में फंसा अग्रवाल का काफिला

कोरबा जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली स्थित लालघाट के पास डीजल टैंकर और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद एक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

घटना के चलते NH-130 पर करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का काफिला भी जाम में फंसा रहा।

पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts