Raipur; सतनामी समाज के समस्त संगठनों, विभिन्न समितियों, महिला मंडल के सदस्यों, अधिकारी- कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों आदि की संयुक्त बैठक दिनांक -16 नवम्बर (रविवार) को दोपहर 01 बजे न्यू राजेंद्र नगर स्थित “गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन” में आयोजित की गई है।
बैठक में परंपरानुसार आगामी 16 दिसम्बर को राजधानी में निकलने वाली गुरु घासीदास जी की विशाल शोभायात्रा..
18 दिसम्बर को आयोजित जयंती महापर्व सहित महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय संगोष्ठी, अलंकरण समारोह आदि विषयों पर चर्चा कर सभी की सहमति व विचारों के अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाएगी।
कृपया बैठक में समय पर अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर अमूल्य सुझाव देने का कष्ट करें ..
बैठक पश्चात दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित होगा










