BREAKING

छत्तीसगढ़

19 से 27 मार्च तक रायपुर में गूंजेगा श्रीराम कथा और महायज्ञ का स्वर

रायपुर। राजधानी रायपुर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में “श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा” का विराट आयोजन किया जाएगा।


पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पिताम्बर जी महाराज ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रसार और विश्व कल्याण की कामना है। उन्होंने जानकारी दी कि हिमालय की ऋषि परंपरा के महान तपस्वी स्वामी ब्रह्मचारी रक्ताम्बर जी महाराज का छत्तीसगढ़ में यह पहला आगमन होगा, जिनके सान्निध्य से पूरे आयोजन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।


कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन श्रीराम कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक उज्ज्वल शांडिल्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा। उनके प्रवचनों में श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति के गूढ़ संदेशों का लाभ मिलेगा।
आयोजन का मुख्य आकर्षण “श्री शतचंडी महायज्ञ” रहेगा, जिसे सनातन परंपरा में अत्यंत शक्तिशाली और कल्याणकारी अनुष्ठान माना जाता है। यह महायज्ञ विश्व शांति, मानव कल्याण और संस्कृति संरक्षण के उद्देश्य से संपन्न किया जाएगा।


आयोजन समिति के अनुसार नौ दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान 5,100 समृद्धि कलश स्थापना और 1,008 विशेष कलश अनुष्ठान भी किए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालु संकल्प लेकर भाग ले सकेंगे। ट्रस्ट ने प्रदेश के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महायज्ञ, कथा और सत्संग का लाभ उठाएं तथा विश्व शांति के इस महाअभियान में सहभागी बनें।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts