रायपुर : राजधानी से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है, बता दे की इस घटना से पुलिस महकमे और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी पूजा कुशवाहा का शव फांसी के फंदे से लटकती मिली है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल महिला पुलिसकर्मी ने आत्महत्या क्यों की इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।










