CGNEWS; दिनांक 03/04/2026 को रायपुर पुलिस के पश्चिम जोन अंतर्गत पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गंभीर मारपीट की घटना में हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ा गया।पिंक पेट्रोलिंग टीम की प्रभारी निरुपमा सिंह अपने हमराह स्टाफ किशन साहू, दीपशिखा प्रधान एवं खिलेश्वर टंडन के साथ नियमित पेट्रोलिंग पर थीं। पेट्रोलिंग के दौरान भाटागांव स्थित शीतला माता चौक के पास अत्यधिक भीड़ दिखाई देने पर टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।जांच करने पर पाया गया कि एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का चोटिल अवस्था में मिला। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बाइक से जाते समय तीन युवकों द्वारा विवाद कर मारपीट की गई।
टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया तथा अन्य दो आरोपी भाग गए। पिंक पेट्रोल यूनिट द्वारा प्रार्थी एवं आरोपी को थाना पुरानी बस्ती लाकर सुपुर्द किया गया, जहां तत्काल बीएनएस की धारा 296,115(2), 351(2), 3(5) प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।थाना पुरानी बस्ती में उक्त प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों के बारे में पता तलाश किया गया जिस पर दोनों फरार आरोपियों को भी थाना लाकर कुल 3 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई पिंक पेट्रोल यूनिट की त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता एवं प्रभावी कार्यवाही का परिणाम है, जिससे समय रहते आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।










