CG News | छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला के धरसीवां जनपद पंचायत के ग्राम दोंदेकला निवासी राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका धरोहर हमारे गौरव के प्रधान संपादक डॉ मन्नूलाल चेलक को नेपाल की राजधानी काठमांडू में मातृभाषा रत्न अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। यह गरिमामयी सम्मान नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुद्देशीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह का उद्देश्य नेपाल -भारत मैत्री विकास देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन, हिन्दी नेपाली जैसी मैत्री भाषाओं के वैश्विक प्रचार -प्रसार के साथ -साथ देश -विदेश के कवि,लेखक, साहित्यकार एवं शिक्षकों, संपादकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर नेपाल, भारत, अमेरिका,मारिशस, तंजानिया, चीन सहित पांच देशों के लगभग एक हजार साहित्यिक और शैक्षणिक प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि तथा मातृभाषा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। इसी क्रम में डॉ मन्नूलाल चेलक को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ मन्नूलाल चेलक ब्लैक बेल्ट 3 डॉन साहित्य सेवा के साथ -साथ आत्मरक्षा के लिए सन् 1995 से कराते प्रशिक्षण भी देते हैं। और अब तक 11,973 लोगों को कराते प्रशिक्षण देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर गांव सहित छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित कर रहे हैं। डॉ मन्नूलाल चेलक मार्शल आर्ट, जूडो-कराटे,किक बॉक्सिंग एवं पायजन टच में डाक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के अकेले व्यक्ति हैं जो इस मुकाम को हासिल किए हैं। उनके इस उपलब्धि पर ईष्ट मित्रों, परिजनों सहित अंचल के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिए हैं।










