महासमुंद ज़िले के बागबहार क्षेत्र के सेनभाठा गाँव में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब एक किसान ने अपनी धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान होकर ब्लेड से अपना गला काट लिया। किसान की हालत गंभीर है और उसे आगे के इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया यह घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और किसान परिवार शासन-प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रणाली की कमियों और किसानों के प्रति सरकार की उदासीनता का बड़ा उदाहरण है। इस पूरी घटना को लेकर अपनी राय जरूर साझा करें
यह घटना सेनभाठा गाँव में हुई। घायल किसान मनबोध गंडा (65 साल) को 112 एम्बुलेंस की मदद से बागबाहरा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लाया गया। फर्स्ट एड के बाद उसे महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान सुबह 8 बजे अपनी गायों को चराने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसने खेत में अपना गला काट लिया। गाँव वालों ने घटना की जानकारी उसके परिवार को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुँचे।










