(Dhanteras 2025); धनतेरस पर खरीददारी करने के पीछे मान्यता है कि इससे धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से आरोग्य और स्वास्थ्य लाभ मिलता है, जबकि लक्ष्मी और कुबेर की पूजा से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ करें। आपको बता दे की दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। यह दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सोना, चांदी, और नए बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और बरकत बनी रहती है। ऐसे में आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
(Dhanteras 2025); हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजाकर 51 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।
मुहूर्त पर ख़रीदे ये
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। लाभ-उन्नति चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वहीं, प्रदोष काल शाम 06 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इस दिन सोना, चांदी, और नए बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और बरकत बनी रहती है। इस दौरान आप धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं।










