CG Khabar : कलेक्टर सरगुजा ने जिले में बढ़ रही ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। नया समय 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, दो पाली में संचालित होने वाली स्कूलों में प्रथम पाली सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक संचालित होगी। वहीं शनिवार को पहली पाली 8:30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 12:15 से 4:15 बजे तक रहेगी।

एक पाली में चलने वाली स्कूलों के लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। शनिवार को इन स्कूलों का समय सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सभी निजी, शासकीय तथा अनुदान प्राप्त विद्यालयों को इसे पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।










