BREAKING

CG Crime

छत्तीसगढ़ में होली के अगले ही दिन देखने को मिला सड़क हादसों का कहर; दो जिलों में 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रायपुर – होली के अगले ही दिन छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक सड़क हादसों ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। यह घटना बलौदाबाजार-भाटापारा और जशपुर जिले में हुए इन भीषण हादसों में अब तक कुल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।बता दे की RBS कंपनी की यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी और उसमें 35 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई,

मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दरचुरा के पास हुआ। बता दे की RBS कंपनी की यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी और उसमें 35 से अधिक यात्री सवार थे।

इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई,

जबकि 15 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts