BREAKING

छत्तीसगढ़

शास दू ब महिला महाविद्यालय में हुआ सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन

रायपुर: शास दू ब महिला महाविद्यालय रायपुर में उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई के मध्य हुए MoU के अंतर्गत बीएफएसआई सेक्टर पर आधारित 20 घंटे (चार दिवस) का सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन 16 फरवरी से 19 फरवरी के मध्य किया जा रहा है । प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ जया तिवारी के द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं , निवेश के अवसर, स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, बीमा क्षेत्र आदि।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आशीष शर्मा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ है। उन्होंने आज छात्राओं को बैंकों की स्थापना, उनकी भूमिका , खातों के प्रकार , ऋण , रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया , क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ रितु मारवाह, विभागाध्यक्ष वाणिज्य ने प्रथम दिवस विभिन्न संकायों की 105 छात्राओं का पंजीयन करवाया एवं छात्राओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ कीर्ति श्रीवास एवं डॉ मुक्ता मल्होत्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ नेहा दुबे, मुस्कान श्रीवास्तव एवं कौशल सोनी उपस्थित रहे। वाणिज्य व अन्य संकाय की छात्राओं ने आयोजन का लाभ लिया और वित्तीय ज्ञान प्राप्त किया ।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts