BREAKING

देश दुनियां

बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रैन में लगी आग, ट्रेन में बैठे यात्रियों में मचा हड़कंप

Train Hadsa | मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट Express (20846) के एक हिस्से में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया। रेलवे के एक अधिकारी ने आग लगने की इस घटना के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts